{"_id":"ab9692859e42327bda670057da48cf4e","slug":"some-tips-for-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये फॉर्मूले बोर्ड परीक्षा में लगाएंगे नैया पार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ये फॉर्मूले बोर्ड परीक्षा में लगाएंगे नैया पार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jan 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों को सबसे ज्यादा खौफ जिस सब्जेक्ट का होता है, वह है मैथमेटिक्स। इसके बाद नंबर आता है केमिस्ट्री और फिजिक्स का।
विज्ञापन
पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'
विज्ञापन
अकसर छात्र इन विषयों को हौवा मान बैठते हैं, जो उनमें तनाव बढ़ा देता है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इन विषयों को कठिन मानने के बजाय इनकी तैयारी खास तरीके से की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा
तीनों विषयों में फॉर्मूले बोर्ड परीक्षा में नैया पार लगाने में मददगार साबित हो सकते हैं। छात्र कुछ खास फामूर्लों पर ही फोकस करें तो उन्हें न्यूमेरिकल्स हल करने के अभ्यास की बार-बार जरूरत नहीं होगी।
स्पेशलिस्ट के टिप्स
- योजनाबद्ध तरीके से रिवीजन करें, जो चैप्टर आज पढ़ा है उसे दो दिन बाद जरूर रिवाइज कर लें
- एनसीईआरटी की किताबों के सभी प्रश्नों को हल करें, प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तक प्रश्नपत्र इनसे ही तैयार होते हैं
पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में सभी फार्मूलों को अच्छी तरह समझ लें, यह जरूरी नहीं कि किताब में दिया गया सवाल ही परीक्षा में आए, इन फार्मूलों के आधार पर सवाल पूछे जा सकते हैं
- जो भी पढ़ें, उसे लिखें जरूर क्योंकि पढ़ने के साथ ही लिखने से ज्यादा प्रभावी तैयारी होती है और सवाल का जवाब लिखने के लिए पर्याप्त समय प्रबंधन भी हो जाता है
पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की
- टाइम मैनेजमेंट का विशेष तौर पर ध्यान रखें, किसी विषय विशेष पर फोकस करने के बजाय सभी विषयों को पर्याप्त समय जरूर दें
- 20 फरवरी तक पूरे कोर्स की तैयारी कर लें, इसके बाद नया सिलेबस पढ़ने के बजाए पुराना ही पढ़ा हुआ सिलेबस रोजाना रिवाइज करें
- गत वर्षों के प्रश्नपत्र भी बोर्ड परीक्षा में काफी कारगर साबित हो सकते हैं
- पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना कम से कम एक घंटे टहलें या व्यायाम करें, इससे न केवल शरीर बल्कि दिमाग में भी स्फूर्ति रहती है
(वीआर क्लासेज के निदेशक वैभव राय के मुताबिक)