फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   solver arrested in bed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा: बहन की जगह पेपर सॉल्व कर रहा था भाई

Sun, 26 Apr 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Apr 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
solver arrested in bed entrance exam

सूबे के 16 शहरों में 363 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 1.83 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था, पर करीब 1.64 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

विज्ञापन


19725 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इलाहाबाद में केपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अपनी बहन की जगह सॉल्वर बनकर बैठे सीताराम सिंह को पकड़ लिया गया।

उसने पूछताछ में कुबूला कि वह अपनी बहन को बीएड प्रवेश परीक्षा पास करवाने के लिए उसकी जगह बैठा था। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

और कहीं नहीं मिली शिकायत

solver arrested in bed entrance exam

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद में एक मामले के अलावा प्रदेश में कहीं भी किसी गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के अभाव में परीक्षा से वंचित न हो, इसके लिए परीक्षा शुरू होने के पंद्रह मिनट पहले तक कंट्रोल रूम से स्टूडेंट्स को उनके रजिस्ट्रेशन नंबर बताए गए, ताकि वे ऑनलाइन एडमिट कार्ड हासिल कर सकें।

पिछले चार दिनों में करीब 4 हजार अभ्यर्थियों को उनका रजिस्ट्रेशन नंबर बताकर ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed