फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Social media electoral tool in DU election.

डीयू चुनाव में सोशल मीडिया बना कारगर हथियार

Sun, 23 Aug 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
Social media electoral tool in DU election.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है और तमाम छोटे-बड़े संगठन अपने प्रचार में जुट गए हैं।

विज्ञापन


डीयू कैंपस में जहां संगठन रैलियां, जनमत संग्रह का सहारा ले रहे हैं, वहीं ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है।

सीमित बजट, समय कम और प्रिटेंड पोस्टर पर पाबंदी के कारण छात्र संगठन सोशल मीडिया को प्रचार का बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल में एबीवीपी हो एनएसयूआई या फिर पहली बार चुनावों में किस्मत अजमा रही सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) सभी सक्रिय हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय पार्टी

Social media electoral tool in DU election.

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने बताया कि एबीवीपी के पेज पर काफी समर्थक हैं। एबीवीपी ने छात्रों तक पहुंचने के लिए विभाग व कॉलेज यूनिट के आधार पर पेज बना रखे हैं।

ट्विटर पर छात्रों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। लेकिन इंस्टाग्राम, ग्रुप ईमेल, व व्हॉटस ऐप के माध्यम से छात्रों तक पहुंच बनाई जा रही है।

डीयू में 1.27 लाख छात्र वोट करेंगे ऐसे में कम वक्त में अधिक छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर माध्यम साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से एबीवीपी की उपलब्धियों को छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, एनएसयूआई भी फेसबुक पर सक्रिय है। उनके समर्थकों की संख्या करीब दो लाख है।

सीवाईएसएस के फेसबुक पेज पर भी लगातार समर्थक बढ़ रहे हैं। एनएसयूआई के ट्विटर अकाउंट पर 20 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। एनएसयूआई अपने अभियानों की जानकारी भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed