फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   smriti irani come on chandigarh in 14 november

14 को चंडीगढ़ आएंगी 'क्योंकि सास...' की बहू

Mon, 11 Nov 2013 02:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
smriti irani come on chandigarh in 14 november

बाल दिवस पर टीवी कलाकार एवं भाजपा नेता स्मृति ईरानी शहर में आ रही हैं। उनके साथ पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉ. सुब्रह्ममण्यम स्वामी भी आ रहे है।

विज्ञापन


भाजपा के सीए प्रकोष्ठ और आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से 14 नवंबर को कॉन्फ्रेंस ऑफ इनटलेक्चलस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-30 स्थित मक्खन शाह लुबाना भवन में किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉ. सुब्रह्ममण्यम स्वामी मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मृति ईरानी करेंगी।

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय, कमलम् में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि बैठक में 14 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजनाएं बनाई गई।

भाजपा की ओर से शहर के सभी गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed