{"_id":"a86edf91f7d61a19a91378eb8caa87e2","slug":"smile-on-students-faces-on-getting-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्वोकेशन: मेडल पाकर चहक उठे मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कन्वोकेशन: मेडल पाकर चहक उठे मेधावियों के चेहरे
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Tue, 12 Nov 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के उजाले से आप दुनिया में अपने मुल्क का नाम रोशन करें। हमेशा अपना विजन ऊंचा रखें और टीम भावना से काम करें और हमेशा नया सीखने की कोशिश में रहें।
विज्ञापन
चुनौतियों का डटकर सामना करने से ही अच्छे कॅरिअर का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह गुरुमंत्र इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने स्टूडेंट्स को दिया।
दीक्षांत समारोह में 2124 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। 36 स्टूडेंट्स गोल्ड मेडल और 35 छात्र सिल्वर मेडल से नवाजे गए।
वहीं, यूनिवर्सिटी टॉपर का गोल्ड मेडल बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद वसीम अकरम और यूनिवर्सिटी की सेकंड टॉपर का मेडल बीटेक बायोटेक की छात्रा निदा आरिफ को दिया गया। मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे चहक उठे।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह रोल मॉडल बनें, क्योंकि छात्र शिक्षकों का ही अनुसरण करते हैं।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. एसडब्ल्यू अख्तर ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में अभी 52 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से रिमोट एरिया में रहने वाले लोगों को भी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को करीब 158.82 लाख रुपये के रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं।
विज्ञापन
यह यूपीसीएसटी, एसईआरबी और डीबीटी सहित विभिन्न विभागों से मिले हैं। यहां पर यूपी की काउंसलिंग ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने इंटैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड मैनेजमेंट सेल स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डीके गुप्ता ने कहा कि वही संस्थान तरक्की करता है, जहां स्टूडेंट्स व टीचर दोनों मेहनती व अनुशासित होते हैं।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. एसआर आजमी नदवी भी मौजूद थे।