पीयू में विद्यार्थियों को जल्द ही मिलेगा चमत्कारी स्मार्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के करीब 14 हजार विद्यार्थियों के कैंपस से जुड़े सभी काम अब सिर्फ एक स्मार्ट कार्ड से हो सकेंगे। उन्हें विभाग, हॉस्टल, लाइब्रेरी और फीस जमा कराने के लिए अलग-अलग कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। पीयू में विद्यार्थियों को जल्द ही स्मार्ट कार्ड जारी करने की तैयारी है। प्रोजेक्ट सफल हुआ तो आगामी सत्र से विद्यार्थियों के पास स्मार्ट कार्ड होगा। यह प्रपोजल पीयू स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (पीयू ब्रांच) के सहयोग से तैयार किया गया है।
स्मार्ट कार्ड प्रपोजल पर अंतिम फैसला जल्द
जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दो साल पहले शुरू की थी, लेकिन काफी कम विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों के लिए मल्टी स्मार्ट कार्ड बनाने का सुझाव दिया। स्मार्ट कार्ड को मल्टी कार्ड की तरह प्रयोग किया जा सकेगा। जल्द ही स्मार्ट कार्ड प्रपोजल पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।
फेसबुक पर मिलेंगे लाइब्रेरी अपडेट
पीयू स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी ने अपने रूटीन रीडर को अपडेट जानकारी देने के लिए एसी जोशी लाइब्रेरी फेसबुक पेज तैयार किया है। फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा है। डॉ. राजकुमार ने बताया कि पहले ही दिन फेसबुक पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। टेक्नोलॉजी के दौर में युवाओं को करंट न्यूज, लाइब्रेरी संबंधी सभी जानकारी फेसबुक के माध्यम से 14 हजार मेंबर तक पहुंचाई जा सकेगी। लाइब्रेरी की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी, लेक्चर और करंट अफेयर्स की जानकारी फेसबुक से मिल सकेगी। लाइब्रेरी ने कुछ रोज पहले ही मेंबर के लिए एमएमएस अलर्ट सिस्टम भी शुरू किया है।
फर्जी कार्ड वालों पर नकेल
परीक्षा के दिनों में पीयू लाइब्रेरी के आउटर में बैठने के लिए जबर्दस्त भीड़ होती है। कम सीट और पढ़ने वाले अधिक होने पर कई स्टूडेंट फर्जी आई कार्ड बनवा लेते हैं। पिछले दिनों करीब 5-6 ऐसे केस पकड़े गए। स्मार्ट आई कार्ड से फर्जी कार्ड वालों पर नकेल कसी जा सकेगी। स्मार्ट कार्ड पंच करने पर ही स्टूडेंट लाइब्रेरी में एंट्री कर सकेगा। उधर, पीयू के विभिन्न डिपार्टमेंट की मिनी लाइब्रेरी को एसी जोशी लाइब्रेरी से ऑनलाइन जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी विभागों को इससे जोड़ दिया जाएगा।