{"_id":"e560d148809f0bb16055cdd87a16535b","slug":"slum-boys-wins-39-medals-in-tricity-championship-at-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्लम बच्चों ने जीते 39 मेडल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ट्राइसिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्लम बच्चों ने जीते 39 मेडल
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
पहले चंडीगढ़ फिर दिल्ली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में धमाल मचाने के बाद अब पंचकूला स्लम एरिया के बच्चों ने ट्राइसिटी ताइक्वांडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भी अपना दम दिखाया है। रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-10 में आयोजित प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के करीब 700 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए इन बच्चों ने 13 गोल्ड सहित 39 मेडल अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने ओवरऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। अमिता मारवाह ने कहा कि बच्चों के लिए अगला पड़ाव नॉर्थ जोन की प्रतियोगिताएं है। उन्हें उम्मीद है कि वह और उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में इनका रहा जलवा
सब जूनियर वर्ग अंडर-14 में उम्दा प्रदर्शन करते हुए अर्जुन, अंशु, शिवानी, यासमीन, ओमप्रकाश, खुशबू और आशीष ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं जूनियर वर्ग अंडर-17 में अजय, सुषमा, मोनी और किरण ने, सीनियर वर्ग में मिंटू ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं एक फाउल की वजह से गोल्ड से चूके करण को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन
बच्चों ने पहली बार हिस्सा लिया
पंचकूला स्लम एरिया के बच्चों को मार्शल आर्ट के गुर सीखा रहीं एक्टिविटी टीम की अमिता और कोच अमित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पहली बार हिस्सा लिया था।
पहली ही बार में सब जूनियर वर्ग में 30 मेडल सहित कुल 39 मेडल और ओवरऑल ट्रॉफी जीतना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चे बेस्ट पे बेस्ट परफार्मैंस दे रहे हैं।
36 वर्षीय मिंटू का जवाब नहीं
सीनियर वर्ग में गोल्ड जीतने वाले मिंटू का जिक्र करते हुए अमिता मारवाह ने बताया कि 36 वर्षीय मिंटू एक फैक्टरी में काम करता है। इस तरह वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने कहा कि मिंटू का सपना मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर बनकर गरीब बच्चों को इसकी ट्रेनिंग देना है।
अभी तक कोई स्पोंसर नहीं आया आगे
अमिता मारवाह ने बताया कि मई में श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित स्लम एरिया के इन पांच सितारों की मदद के लिए अभी तक कोई स्पोंसर आगे नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का खर्च खुद उठाने में समर्थ नहीं हैं।