फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Skill development class in du with rutine courses.

डीयू में पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ स्किल डेवलेपमेंट की क्लास

Sat, 24 Oct 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Skill development class in du with rutine courses.

दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास में छात्र ट्रेंड होने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) कॉलेजों में छात्रों के लिए कौशल विकास की कक्षाएं आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल डीयू के छह कॉलेजों में पांच अलग-अलग क्षेत्रों में कौशल विकास में छात्रों को पारंगत किया जा रहा है। जहां चार कॉलेजों में इसके प्रशिक्षण के लिए कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि दो कॉलेजों में जल्द ही यह कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


कौशल विकास केकोर्स करने का लाभ छात्र को यह है कि उन्हें पढ़ाई पूरी करने केसाथ ही रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

शिवाजी कॉलेज से सबसे ज्यादा छात्र

Skill development class in du with rutine courses.

एनएसडीसी केस्टैंडर्ड एंड क्वालिटी इंश्योरेंस के प्रमुख राजीव माथुर ने कहा कि बीते साल डीयू के साथ हुए करार केतहत छह कॉलेजों में कौशल विकास से जुड़े  पांच कोर्स शुरू किए गए हैं।

इन कोर्सेज को पूर्ण करने केबाद छात्रों को एक प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। उसके आधार पर छात्रों को ट्रेंड प्रोफेशनल केरूप में नौकरी मिलेगी। कौशल विकास के कोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा 144 छात्र शिवाजी कॉलेज से ही पंजीकृत हुए हैं। जिसमें बैंकिंग फाइनेंस व इंश्योरेंस सर्विसेज, बीएफएसआई कोर्सेज करने वाले छात्रों की संख्या 100 व मीडिया और ऑटोमोटिव से जुड़े कोर्स करने वाले 22 छात्र हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी 2016 में पूरा होगा। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ शशि निझवान ने कहा कि इस कोर्स केमाध्यम से जब तक छात्र अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरा करेंगे तब तक उनकी नियुक्ति की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed