फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   sixth cut off of delhi university

डीयू की छठी कटऑफ जारी, यहां देखें

Wed, 16 Jul 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
sixth cut off of delhi university

दिल्ली विवि में दाखिले के इच्छुक सामान्य वर्ग के लिए छठी कटऑफ कुछ पाठ्यक्रमों में आस लेकर आई है। कुछ कॉलेजों में इक्का-दुक्का कोर्स में सामान्य के लिए अब भी दाखिले का मौका है।

विज्ञापन


कॉमर्स में जहां कुल 9 कॉलेजों में सामान्य वहीं अंग्रेजी में चार जगह दाखिले का अवसर बरकरार है। कॉमर्स में मामूली गिरावट है। कुछ में आरक्षित वर्ग के लिए वेटिंग लिस्ट निकाली है तो कहीं सामान्य के लिए दाखिले कैंसिल होने पर ही प्रवेश दिए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


डीयू: नया सत्र शुरू होने में हो सकती है देरी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू ने सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अशक्त वर्ग के लिए छठी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। छठी कटऑफ के दाखिले बुधवार से शुरू होंगे और 17 जुलाई बृहस्पतिवार तक चलेंगे। उसके बाद सीटें खाली रहने पर सातवीं कटऑफ जारी होगी।

छठी कटऑफ के अनुसार अदिति कॉलेज में बीए  में 53 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। एआरएसडी कॉलेज में ईको के लिए पांचवी कटऑफ में बंद हुए दाखिले छठी कटऑफ में 94.5-96.75 फीसदी पर खुल गए हैं। जबकि कालिंदी कॉलेज में ईको 92.5 फीसदी पर दाखिले का चांस हैं। नार्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज में ईको में 96.5-96.75 फीसदी पर दाखिला हो सकता है।

MDU: स्नातकोत्तर की पहली कटऑफ 21 को


दौलत राम कॉलेज में बीए में 77.25 फीसदी पर दाखिले का विकल्प है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में अंग्रेजी में 90.5 फीसदी पर व अंग्रेजी जर्नलिज्म में दाखिला 91.5-95.5 पर हो सकता है। हंसराज कॉलेज में 94.25-96 पर अंग्रेजी में तो इतिहास में 92.75-94.75 पर दाखिले का मौका है।

हिंदू में हिंदी, अंग्रेजी, फिलॉसफी और बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लिया जा सकता है। यहां बीकॉम ऑनर्स में कटऑफ में 96.75-99.25 फीसदी पर दाखिले खुल गए हैं। आईपी में हिंदी की कटऑफ 78.25 व फिलॉसफी की 83 गई है। जबकि बीकॉम अब भी 95.25 फीसदी पर है। बीकॉम में किरोड़ीमल कॉलेज में 95.25-96.5 फीसदी और मैत्रेयी कॉलेज में 92.25-98.75 पर दाखिला लिया जा सकता है।

पीजीडीएवी कॉलेज में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स दोनों में दाखिला हो सकता है। राम लाल आनंद कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के दाखिले खुल गए हैं। यहां बीकॉम पास में भी दाखिले हो सकते हैं। जबकि अब भी आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले के मौके बरकरार हैं। साइंस कोर्सेज में सामान्य के लिए बेहद ही कम मौके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed