फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   mdu will release postgraduate cut off on 21

MDU: स्नातकोत्तर की पहली कटऑफ 21 को

Tue, 15 Jul 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 15 Jul 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
mdu will release postgraduate cut off on 21

कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी होगी। इस बाबत महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी मेरिट लिस्ट की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि स्नातकोत्तर की पहली मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को जारी होना था।

विज्ञापन


दरअसल, पहले से तय तारीख के अनुसार 14 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होना था, लेकिन स्नातक के रिजल्ट जारी नहीं होने की वजह से उच्चतर शिक्षा विभाग को मेरिट लिस्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही थी, क्योंकि मई में हुई स्नातक परीक्षा का रिजल्ट रविवार तक नहीं आया था।
विज्ञापन


अधिकतर छात्रों ने अवेटेड रिजल्ट कर आवेदन किया था। बिना अंकों के छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार नहीं हो रही थी। फॉर्म की स्क्रूटनी के साथ ही कॉलेज प्रशासन को दिक्कत आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट अवेटेड की वजह से परेशान उच्चतर शिक्षा विभाग ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को रिजल्ट जारी करने और मेरिट लिस्ट की तारीख बढ़ाने को कहा था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने पहल करते हुए मेरिट लिस्ट में एक सप्ताह का इजाफा कर दिया है। साथ ही सोमवार को बीकॉम का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी के सूत्रों के मुताबिक, एमडीयू ने इस सप्ताह के अंत तक सभी कोर्स के रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है।

छात्र पहुंचे, लौटे मायूस

स्नातकोत्तर में दाखिले के इच्छुक छात्र सोमवार को कॉलेज पहुंचे। रिजल्ट नहीं वाले छात्र ज्यादा परेशान थे। छात्रों को संशय था कि आखिर बिना रिजल्ट के मेरिट लिस्ट के नाम होगा या नहीं? वहीं, गैप ईयर वाले छात्र अपने प्रमाण पत्र के साथ दाखिला लेने आए थे, लेकिन मेरिट लिस्ट नहीं होने की वजह से वो इसके बारे में जानकारी जुटाने में जुटे रहे। दोपहर तक कॉलेजों के पास कोई सूचना नहीं होने की वजह से कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। नतीजतन, छात्रों को मंगलवार को आकर पता करने को कहा गया।


राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव ने कहा कि एमडीयू ने स्नातकोत्तर के लिए मेरिट लिस्ट की तारीख बढ़ा दी है। क्लास शुरू करने पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने की वजह से मेरिट लिस्ट के साथ दाखिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed