फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six months course will be closed in ITI

ITI: नहीं चलेंगे छह महीने वाले कोर्स

Sat, 12 Jul 2014 09:41 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Six months course will be closed in ITI

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब छह महीने वाले सर्टिफिकेट कोर्स नहीं चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


संस्थान अब केवल एक और दो साल वाले कोर्स ही चलाएगा। नेशनल कांउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) के निर्देश के बाद आईटीआई में यह कोर्स बंद करने का फैसला लिया गया है।

साथ ही साल में दो बार शुरू होने वाला शैक्षिक सत्र अब केवल अगस्त में ही शुरू होगा। इससे पहले आईटीआई का सेमेस्टर केवल अगस्त और फरवरी में साल में दो बार शुरू होता है।

विज्ञापन

एनसीवीटी ने दिया ये सुझाव

Six months course will be closed in ITI

अभी तक आईटीआई में दो और एक साल के डिप्लोमा के साथ ही छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स भी चलाए जाते थे। आईटीआई के बेहतरी के लिए आयोजित हुई वर्किंग कमेटी ने कई सुझाव दिए थे।

इनमें से छह महीने वाले सर्टिफिकेट कोर्स बंद करने तथा साल में शैक्षिक सत्र की शुरुआत केवल एक ही बार करने का सुझाव भी शामिल था।

एनसीवीटी ने वर्किंग कमेटी के सुझाव को तवज्जो देते हुए छह महीने के कोर्स बंद करने और शैक्षिक सत्र की शुरुआत केवल अगस्त में ही करने का निर्देश दे दिया।

इसके बाद अब प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छह माह वाले कंप्यूटर एडेड इंब्राइडरी एंड निडिल वर्क, नेटवर्किंग टेक्नीशियन, डेटा इंट्री ऑपरेटर और मैकेनिकल रिपेयर एंड मेंटेनेंस ऑफ टू व्हीलर कोर्स बंद हो जाएंगे।

अगले हफ्ते आएगा प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Six months course will be closed in ITI

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को अभी एक सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा।

व्यावसायिक परीक्षा परिषद की निदेशक अनीता श्रीवास्तव के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि 18 या 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

आईटीआई की प्रवेश परीक्षा 24 मई को हुई थी। इसके बाद भारत सरकार की ओर से कुछ निर्देश मिलने के कारण प्रवेश परीक्षा परिणाम में बदलाव करना पड़ा। इस वजह से भी परीक्षा परिणाम घोषित करने में थोड़ी देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed