फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six candidates were arrested copy from hitech methods

हाईटेक तरीके से नकल करते छह परीक्षार्थी धरे गए

Sun, 27 Oct 2013 09:36 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 27 Oct 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
Six candidates were arrested copy from hitech methods

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एलडीसी परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल करते छह परीक्षार्थियों को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने पकड़ा। उनके पास से मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


खास बात यह कि परीक्षार्थियों के मोबाइल के मैसेज इन बॉक्स में हल पेपर मिला है। इससे माना जा रहा है कि पेपर पहले से ही आउट हो गया था। पुलिस ने सभी की ओएमआर (आप्टिकल मार्क रिकागनेशन) सीट सीज कर नकल के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को चिह्नित कर द्वितीय पाली में कार्रवाई
हरिद्वार में एसएससी की परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर पर एसटीएफ को हाईटेक तरीके से नकल होने की सूचना थी। सुबह की पाली में एसटीएफ ने सेंटर व अभ्यर्थियों को चिह्नित कर द्वितीय पाली में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच पड़ताल की तो तीन केंद्रों पर छह परीक्षार्थी नकल करते मिले। इन सभी का गिरफ्तार कर लिया है। यह बात भी सामने आ रही है कि अभ्यर्थियों को हल आंसर की उपलब्ध कराने के लिए दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं।

कौन कैसे कर रहा था नकल
1- म्यूनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में प्रमोद कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी माजरा थाना नारनोंद जिला हिसार हरियाणा, मिनिएस्चर (वायरलेस डिवाइस) से नकल करते हुए पकड़ा गया।
2- म्यूनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में दीपक कुमार पुत्र सत्य नारायण निवासी चटिया थाना गिन्नौर जिला सोनीपत ने मोबाइल की प्लेट बनियान में लगा रखी थी। तार के माध्यम से स्पीकर कान तक पहुंचा रखा था।
3- म्यूनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में दीपक पुत्र भैयाराम निवासी आहुलान थाना बरौंदा जिला सोनीपत के जुराब से मोबाइल पकड़ा गया।
4- म्यूनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में सचिन तोमर पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मलकपुर थाना बड़ौत जिला बागपत को नकल करते पकड़ा गया। इसने फ्रेंडशिप बैंड में ब्लूटूथ लगा रखा था और उसके माध्यम से नकल कर रहा था।

5- आर्य इंटर कालेज बहादराबाद में मनदीप निवासी बरनवाला जिला हिसार मोबाइल माइक से नकल करता हुआ पकड़ा गया।
6- मोबाइल से राकेश कुमार ग्राम बागला थाना भिवानी को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर एक भेल से नकल करते पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed