{"_id":"dd5586fae93cd3292f348e02884a9d6c","slug":"shivam-garg-became-ncr-topper-in-isc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी में एनसीआर टॉपर बने शिवम गर्ग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईएससी में एनसीआर टॉपर बने शिवम गर्ग
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 May 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के इंडियन स्कूल सिर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं बोर्ड केपरिणाम में गाजियाबाद के शिवम गर्ग ने एनसीआर में बाजी मारी।
विज्ञापन
गंभीर बीमारी पेनक्रियाटाइटिस से जूझते और बीमारी में 12वीं की परीक्षा देते हुए शिवम गर्ग ने 95.25 फीसदी अंक हासिल कर एनसीआर टॉप किया। नंदग्राम स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी के छात्र शिवम ने गणित और कंप्यूटर साइंस में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
जेईई मेन में 185 अंक पाकर जेईई एडवांस में क्वालिफाई करने वाले शिवम की तमन्ना आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने की है।
बीमारी में नहीं खोया हौसला, पाई सफलता
मेधावी होने के साथ शिवम गर्ग का हौसला भी काबिले तारीफ रहा। पहली क्लास में पेट में लगी चोट के कारण शिवम पेनक्रियाटाइटिस बीमारी से ग्रसित हो गया। इस बीमारी में शिवम सिर्फ लिक्विड डाइट और उबले खाने पर ही निर्भर रहता है।
विज्ञापन
बीमारी केकारण सितंबर 2013 से जनवरी 2013 तक शिवम स्कूल नहीं गया। केवल घर पर नोट्स और एक्सपर्ट्स की बुक्स से पढ़ाई की। आईएससी के पेपर में भी बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पताल में एडमिट रहने हुए गणित का पेपर आकर दिया।
बगैर कोचिंग केगाड़े सफलता के झंड़े
शिवम गर्ग ने बारहवीं केपरिणाम में बगैर कोचिंग के ही सफलता के झंडे़ गाड़े हैं। शिवम ने चार महीने ईलाज केदौरान घर पर रहकर ही पढ़ाई की। इसके लिए बेस्ट बुक्स का सहारे रोजाना 11 से 12 घंटे पढ़ाई की।
दोस्तों ने भी अपने नोट्स देकर काफी मदद की। जेईई मेन, जेईई एडवांस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी बगैर कोचिंग के शिवम कर रहे हैं।
जेईई एडवांस में किया क्वालिफाई
सीबीएसई जेईई मेन की परीक्षा में शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया। जेईई मेन में शिवम ने 185 अंक हासिल किए। जेईई एडवांस के अलावा शिवम बिट्स सेट और आईपीयू केप्रवेश परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है।
शिवम के प्रदर्शन से छलकी मां की आंखें
पेनक्रियाटाइटिस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिवम के पिता अवनीश कुमार गर्ग और मां मंजुलारानी गर्ग को बेटे की सफलता पर पूरा विश्वास था। मां ने बताया कि शिवम ने गणित का पेपर ड्रॉप चढ़ते हुए दिल्ली से आकर दिया था। उसकी प्रतिभा देख डॉक्टर्स ने भी जमकर हौसला अफजाई की थी।
कोरियर बिजनेस करने वाले पिता अवनीश गर्ग ने बताया कि बीमारी केचलते शिवम की बहुत ज्यादा देखरेख करनी पड़ती है। दवाईयों केसाथ खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। शिवम पढ़ाई में शुरू से ही हौनहार रहा। आगे जाकर वह देश का नाम रौशन करेगा।
10वीं में एनसीआर में पाया था तीसरा मुकाम
आईएससी से पहले आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में शिवम गर्ग ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर एनसीआर में तीसरा और गाजियाबाद में दूसरा स्थान हासिल किया था।
विभिन्न विषयों में आए शिवम के अंकों पर नजर :
अंग्रेजी - 95
गणित - 100
फिजिक्स - 98
कैमिस्ट्री - 97
कंप्यूटर साइंस - 100