फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shiv sena student wing yuva saina

छात्र राजनीति का दम भरेगी युवा सेना

Thu, 21 Nov 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
shiv sena student wing yuva saina

शिवसेना की स्टूडेंट विंग युवा सेना अब उत्तराखंड में छात्र राजनीति का दम भरेगी। बुधवार को टाउनहॉल के मैदान में आयोजित पहले सम्मेलन में इसके ऐलान के साथ ही राज्य इकाई के गठन पर मुहर भी लगा दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन


इस दौरान युवा सेना की नेशनल कोर कमेटी के सदस्य इंडियन आइडल अभिजीत सांवत ने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया। सम्मेलन में युवा सेना की पहली राज्य कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। राज्य प्रभारी सुधरी इस्टवाल ने बताया गढ़वाल मंडल का प्रभारी गौरव सेठी को नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारी नियुक्त
जबकि कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी भूपेश चंद्रा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया इसके अलावा जिला प्रभारियों की भी नियुक्ती कर दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही दो सौ अल्पसंख्यक छात्र युवा सेना से जुड़े हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभारी अरशद खान व अबरार खान को बनाया गया है।

पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

सम्मेलन में मुख्य अतिथि युवा सेना के राष्ट्रीय सचिव पुर्वेश सरनाइक ने कहा कि युवाओं को विचारधारा से लैस होना चाहिए। एक ऐसी विचारधारा जो देश के विकास में काम आए। इंडियन आइडल अभिजीत सावंत ने अपने संबोधन में सबसे पहले राज्य में आई आपदा को याद किया।


उन्होंने उत्तराखंडवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी आपदा के बाद भी यहां के लोगों का मनोबल नहीं टूटा। उन्होंने अपने गीतों से कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। इस अवसर पर नेशनल कमेटी के सदस्य पंकज जाड़व भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में वंस मोर-वंस मोर के नारे
युवा सेना के राज्य सम्मेलन में कई ऐसे छात्र भी थे जो केवल अभिजीत सावंत को देखने और सुनने आए थे। अभिजीत के मंच पर चढ़ते ही वह वंस मोर-वंस मोर के नारे लगाने लगे। अभिजीत ने भी उनकी इच्छा का पूरा सम्मान किया।

खूबसूरत हैं दून की वादियां
अभिजीत ने कहा कि दून की वादियों में रियाज करने का अलग ही आनंद है। यहां के लोगों को संगीत की गहरी समझ है। उन्होंने बताया जल्द ही उनका एक एलबम आने वाला है। इस एलबम में गीत सूफियाना होंगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed