फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shifting of Punjab University IAS Center to New Building

IAS की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी

Sun, 03 Aug 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
Shifting of Punjab University IAS Center to New Building

पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कंपीटेटिव स्टडीज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को हरियाणा की आईएएस अधिकारी उर्वशी गुलाटी ने आरसीसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में नए सेंटर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


अब यह नया सेंटर बड़ी जगह पर होगा, जिससे यहां सिविल सर्विसेज सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आने वाले छात्रों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, सेंटर के मानद निदेशक प्रो.रवि कुमार महाजन, डीन छात्र कल्याण प्रो.नवदीप गोयल सहित पीयू के कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाटी ने इस दौरान पीयू में एक छात्रा और फैकल्टी के तौर पर बिताए गए दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर के उन चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज ज्यूडीशियल परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed