{"_id":"6a2d7517df42908772f38eec817d0934","slug":"shedule-announcement-of-entrence-test-for-mba-from-pu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में एमबीए में दाखिले के लिए एंट्रेंस तारीख घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में एमबीए में दाखिले के लिए एंट्रेंस तारीख घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) में एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए 12 मार्च को मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट-2016(एमईटी) आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट डायरेक्टर प्रो. संजीव शर्मा के अनुसार एमबीए की विभिन्न स्ट्रीम में दाखिले के लिए पीयू वेबसाइट- http://met.puchd.ac.in पर 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रो. शर्मा के अनुसार यूआईएएमएस में एमबीए रिटेल मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस मैनेजमेंट, आईटी एंड टेलीकम्युनिकेशन मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चरल मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल मैनेमजेंट और हॉस्पिटल मैनेजमेंट स्ट्रीम में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
दाखिले संबंधी सभी तरह की जानकारी स्टूडेंट्स वेबसाइट पर देख सकते हैं। बैंक चालान 9 फरवरी तक ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा।
15 फरवरी दोपहर 4 बजे तक फीस जमा होगी। 26 फरवरी तक फीस, फोटोग्रॉफ और सिग्नेचर डाउनलोड होंगे। जनरल कैटेगरी की फीस 1925 रुपये और रिजर्व कैटेगरी (एससी-एसटी) की फीस 965 रुपये तय की गई है।
9 मार्च तक यूआईएएमएस में आवेदन फार्म और सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र की हार्ड कापी पहुंचानी अनिवार्य होगी। 4 मार्च को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।