फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   share market education in school.

शेयर की चाल समझेंगे सरकारी स्कूल के छात्र

Wed, 08 Oct 2014 01:37 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Oct 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
share market education in school.

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के छात्र भी शेयर बाजार के उतारचढ़ाव और देश की आर्थिकी को बारीकी से जान सकेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) ने उत्तराखंड बोर्ड सहित देश के पांच बोर्डों के साथ इस संबंध में करार किया है। इस साल से उत्तराखंड के तीन शहरों में नौंवी व दसवीं में फाइनेंशियल लिट्रेसी की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


एनएसई ने वर्ष 1994 से छात्रों को वित्तीय साक्षर करने की मुहिम शुरू की थी। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को वित्तीय साक्षरता का कोर्स कराया जाता है। इस साल से एनएसई ने अपना दायरा बढ़ाते हुए पांच स्टेट बोर्ड से भी टाईअप कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के स्कूल भी शामिल
इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, तमिलनाडु और असम शामिल हैं। उत्तराखंड में इसके लिए हरिद्वार, देहरादून और रुद्रपुर के सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। कोर्स की अध्ययन सामग्री एनएसई उपलब्ध कराएगा, लेकिन परीक्षा बोर्ड ही कराएगा। कोर्स का सर्टिफिकेट बोर्ड और एनएसई की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने बताया कि एनएसई की ओर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टेक्स्ट बुक दी जाएगी। इसके लिए हर स्कूल में दो मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गए हैं। कोर्स का शुल्क प्रति छात्र 500 रुपये तय किया गया है।


एक हजार स्कूलों में कार्यशालाएं
एनएसई की ओर से आगामी शिक्षा सत्र 2015-16 से देश के एक हजार स्कूलों में कार्यशालाएं भी आयोजित कराई जाएंगी। इसमें स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को जानकारी देना भी शामिल है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी- aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed