फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   share market and investment subject will be introduced in 100 hundred schools of himachal pradesh.

सौ स्कूलों में पढ़ाया जाएगा शेयर बाजार का पाठ

Sun, 01 Nov 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Nov 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
share market and investment subject will be introduced in 100 hundred schools of himachal pradesh.

हिमाचल के विद्यार्थियों को शेयर बाजार की भाषा और उसमें निवेश की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश के शिमला और सोलन जिले के सौ स्कूलों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना है। इन स्कूलों में नौवीं से जमा दो कक्षा तक फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इस वैकल्पिक विषय को पढ़ने के लिए प्रति छात्र 500 रुपये फीस ली जाएगी। प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने दोनों जिलों के चयनित सौ स्कूलों के प्रिंसिपलों से इच्छुक छात्रों की डिटेल मांगी है। इसी शैक्षणिक सत्र में 25 से 40 पीरियड में इस विषय को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश शिक्षा बोर्ड के साथ मिलकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज परीक्षा लेगा। अव्वल विद्यार्थी और स्कूली शिक्षक को मेडल और नकद राशि देकर नवाजा जाएगा। एनएसई ही हिंदी और अंग्रेजी विषय में छात्रों को किताबें उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े चैप्टर बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों के बाद करिअर के लिहाज से स्कूल में ही फाइनेंशियल मार्केट से संबंधित पढ़ाई की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है।

साल 2014 में अगस्त और सितंबर महीने में कई शिक्षकों को इस विषय को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया है। पहले चरण में इन्हीं शिक्षकों के स्कूलों में विषय को शुरू किया जा रहा है। दूसरे चरण में अन्य जिलों को शामिल किया जाएगा।

इस विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। स्टेट टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दूसरे नंबर पर रहने वाले छात्र को सिल्वर और तीसरे नंबर पर रहने वाले छात्र को ब्रांज मेडल दिया जाएगा।


शिक्षकों को भी नवाजा जाएगा। पहले स्थान पर रहने वाले शिक्षक को मेडल के साथ 5100 रुपये, दूसरे नंबर पर रहने वाले को मेडल और 4100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले शिक्षक को मेडल और 3100 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed