{"_id":"da47be76f359cf0bc51fb1a3f26c9d75","slug":"shakuntla-mishra-got-new-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. निशीथ बने डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि के वीसी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रो. निशीथ बने डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि के वीसी
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी का पहला पूर्णकालिक कुलपति प्रो. निशीथ राय को बनाया गया है। उप्र सरकार ने पांच वर्षों के लिए कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति की है।
विज्ञापन
प्रो. राय इस समय लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही विवि में स्थित केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड इन्वॉयरमेंटल स्ट्डीज के निदेशक पद पर भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
प्रो. निशीथ राय ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। हालांकि अभी उन्होंने एलयू से छुट्टी नहीं ली है। विवि में कुलपति का पद विकलांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. मनोज कुमार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव नायर इसके कुलपति थे। मालूम हो कि वर्ष 2008 में यूनिवर्सिटी एक्ट बनाकर इसकी स्थापना हुई। इसके बाद वर्ष 2009-10 में पहला शैक्षिक सत्र शुरू हुआ।
बीते पांच सालों से यूनिवर्सिटी के पास कोई पूर्णकालिक कुलपति नहीं था। अब प्रो. राय इसके पहले पूर्णकालिक कुलपति बनाए गए हैं।
अगर सरकार चाहे तो संतोषजनक कार्य को देखते हुए दो वर्ष का कार्यकाल और बढ़ा सकती है। इसके बाद अन्य राज्य विश्वविद्यालयों की तरह राज्यपाल व कुलाधिपति ही कुलपति को चुनेंगे।
मालूम हो कि प्रो. राय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए व पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद जनवरी 1991 में वे लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए।
प्रो. राय ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन के साथ-साथ 13 शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया। उन्होंने 13 बुक रिव्यू, दो दर्जन से अधिक शोध कार्य एवं ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किए। इसके अलावा 200 से अधिक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय संगोष्ठियों का भी आयोजन किया है।