{"_id":"fdb9181ab23a86559e9e332b26cbe34a","slug":"sgrr-its-students-get-call-from-wipro","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर के आठ छात्रों को विप्रो ने बुलाया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एसजीआरआर के आठ छात्रों को विप्रो ने बुलाया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित एसजीआरआर आईटीएस संस्थान के आठ छात्रों का चयन विप्रो कंपनी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
कंपनी ने आईटीएस में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया था, जिसमें 25 संस्थानों के 600 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई। पहले चरण में इनमें से 100 छात्रों का चयन किया गया था, जिसमें से द्वितीय चरण के बाद अंतिम रूप से कुल 39 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली
विज्ञापन
इनमें आठ छात्र एसजीआरआर आईटीएस के हैं। आईटीएस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद ने बताया कि विप्रो के पदाधिकारी आठ व नौ दिसंबर को संस्थान में पहुंचे थे।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'
कर्नल आनंद ने बताया कि तीन वर्षों तक विप्रो में काम करने के बाद चयनित छात्रों को बिट्स पिलानी की ओर से एमएस की डिग्री प्रदान की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. एसपी थपलियाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर डीन एकेडमिक प्रो सिंघा, प्रो संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।