फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SGRR college student union election result.

एसजीआरआर: NSUI ने जीता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर एबीवीपी

Thu, 27 Aug 2015 09:11 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Aug 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
SGRR college student union election result.

एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर एनएसयूआई ने विजय हासिल की। संगठन ने अध्यक्ष पद के अलावा संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी कब्जा जमाया। कॉलेज में 2679 में से 1360 छात्रों ने मतदान किया। एनएसयूआई के प्रत्याशी विपिन बल्लभ भट्ट ने एबीवीपी प्रत्याशी शैलेंद्र सती को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


एसजीआरआर में बृहस्पतिवार को सुबह ठीक नौ बजे मतदान शुरू हुआ। कॉलेज में शुरू के दो घंटे में 34 प्रतिशत मतदान हुआ। बाद में धूप बढ़ने के साथ ही छात्रों के आने का सिलसिला भी कम हो गया। दोपहर 1:30 बजे तक कालेज में 2679 में से 1360 ने वोट डाला।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हुई। डेढ़ घंटे में रिजल्ट आ गए। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी विपिन बल्लभ भट्ट ने एबीवीपी प्रत्याशी शैलेंद्र सती को 68 मतों से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अर्नव पैन्यूली ने एनएसयूआई के विजय कुमार को 117 वोटों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पर आर्यन ग्रुप ने फहराया परचम

SGRR college student union election result.

महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। इस पद पर निर्दलीय दिनेश चंद्र भट्ट और आर्यन के प्रत्याशी सूर्यकांत सती के बीच मुकाबला देखने को मिला। सूर्यकांत सती से निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश चंद्र भट्ट 336 वोटों से हार गए।

संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की सोनाली गोयल ने एबीवीपी की वंदना पंत को 78 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की वैशाली भट्ट ने एबीवीपी के प्रशांत शर्मा को 409 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया।

विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की निहारिका डोभाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के शुवेंदु सेमवाल को 253 वोटों से हरा दिया। छात्रा स्नातक प्रतिनिधि पद पर पहले ही शिवानी नेगी का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

एक साल बाद एनएसयूआई की वापसी
एसजीआरआर में अध्यक्ष पद पर एक साल बाद एनएसयूआई ने वापसी की। गत वर्ष एबीवीपी के नवल किशोर नेगी ने इस पद पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2013 में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के महादेव प्रसाद रतूड़ी ने विजय हासिल की थी। जीत के बाद एनएसयूआई में जश्न का माहौल है। महासचिव पद पर भी आर्यन संगठन ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।

नतीजे आए तो कॉलेज के पास ही शुरू हुआ जश्न

SGRR college student union election result.

जीत के बाद एनएसयूआई और आर्यन ने कॉलेज के पास ही जमकर ढोल नगाड़ों पर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन बल्लभ भट्ट ने कहा कि वह छात्र हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस साल गढ़वाल विवि की ओर से कम की गई सीटें बढ़वाने के लिए काम करेंगे। महासचिव सूर्यकांत सती ने कहा कि वह छात्रसंघ को साथ लेकर सीट बढ़वाने के लिए प्रयास करेंगे।

एजेंट बाहर निकालने पर हंगामा
चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट को कॉलेज से बाहर करने पर एनएसयूआई ने सख्त नाराजगी जताई। कॉलेज के गेट पर संगठन के पदाधिकारियों की कई शिक्षकों से तीखी बहस हुई। बाद में कॉलेज प्रशासन ने यह रोक हटा ली।

दो दिन के लिए कॉलेज बंद
छात्रसंघ चुनाव के बाद अब एसजीआरआर कॉलेज में दो दिन छुट्टी रहेगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि चुनाव की वजह से कॉलेज में 28 व 29 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।

आंकड़ों में देखिए, किसे कितने वोट
अध्यक्ष पद -
विपिन बल्लभ भट्ट : 709
शैलेंद्र सती : 641

उपाध्यक्ष-
अर्नव पैन्यूली : 725
विजय कुमार : 608

महासचिव -
सूर्यकांत सती : 631
दिनेश चंद्र भट्ट : 295
अक्षय गोयल : 290
नितिन मलेथा : 139

सहसचिव-
सोनाली गोयल : 704
वंदना पंत : 626

कोषाध्यक्ष-
वैशाली भट्ट : 868
प्रशांत शर्मा : 459

विवि प्रतिनिधि -
निहारिका डोभाल : 670
शुवेंदु सेमवाल : 417
वर्षा धीमान : 256

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed