फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sfi rally at shimla.

एचपीयू के खिलाफ 26 को रैली निकालेगी एसएफआई

Tue, 16 Sep 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Sep 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
sfi rally at shimla.

फीस वृद्धि, रूसा प्रणाली और एससीए चुनाव पर रोक लगाने के विवि के फैसले के खिलाफ एसएफआई 26 सितंबर को शिमला में प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश भर के कॉलेजों से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सचिव विजय राठौर ने बताया कि शिमला में विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों के अलावा अभिभावकों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार पर फीस वृद्धि को वापस लेने, रूसा प्रणाली को खत्म करने और एससीए चुनावों को बहाल करने का दबाव बनाया जाएगा। यदि फिर भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो एसएफआई पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के नुमाइंदों का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीए चुनावों पर रोक का समर्थन करने वाले नेताओं का बहिष्कार करेगी। वहीं, एसएफआई की प्रदेश विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed