{"_id":"de53ea84d1bbffd1d7a8e737a7ed531b","slug":"sfi-protest-over-fee-hike-in-himachal-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर के कॉलेजों में एसएफआई का 'शिक्षा बंद' ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रदेश भर के कॉलेजों में एसएफआई का 'शिक्षा बंद'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की राज्य कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सरवाल और सचिव मुनीष ने कहा कि फीस बढ़ोतरी और चुनाव प्रतिबंध पर किया गया पूर्ण शिक्षा बंद शनिवार को पूरी तरह से सफल रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी कॉलेजों सहित पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
कक्षाएं पूरी तरह से बंद रही। शहर के कोटेशरा, संजौली आरकेएमवी के साथ ही विश्वविद्यालय में भी कक्षाएं नहीं हुई। उधर जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत ने कहा कि जिला में आम छात्रों ने बंद को पूरा समर्थन दिया और कक्षाओं का बायकाट किया। उन्होंने कहा कि फैसला वापस न लिया गया तो, एक सितंबर को सचिवालय के बाहर पुतला दहन होगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पॉलटैक्निक कॉलेज की घटना पर दुख जताया
एसएफआई की राज्य इकाई ने हमीरपुर के पॉलटैक्निक कॉलेज में रहस्यमयी परिस्थिति में हुई छात्र की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन
राज्य अध्यक्ष सुरेश और सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि इस पूरे मामले की छानबीन की जाए और इस मौत की असल वजह का पता लगाकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निजी संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कानून नहीं बना पाई है। इन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव न होने के कारण रैगिंग जैसी घटनाएं और छात्रों का जमकर आर्थिक शोषण होता है।
प्रशासन और प्रबंधन की तानाशाही का छात्र शिकार होता है। एससीए चुनाव हो तो इन सब घटनाओं पर रोक लगती है। चुनाव वाले कॉलेजों में ऐसी घटनाएं न के बराबर होती है।