{"_id":"94ade3f9abf021f9ed8fe434208231c7","slug":"sfi-protest-over-fee-hike-in-himachal-pradesh-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फीस बढ़ोतरी वापस न ली तो कक्षाओं का बहिष्कार'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'फीस बढ़ोतरी वापस न ली तो कक्षाओं का बहिष्कार'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को राजधानी के कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर छात्र हितों की अनदेखी कर भारी भरकम फीस का बोझ लादने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एसएफआई ने विवि प्रशासन को तुरंत फीस बढ़ोतरी वापस लेने का अल्टीमेटम दिया और ऐसा न होने की स्थिति में प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया। एसएफआई ने कहा है कि यदि विश्वविद्यालय फीस बढ़ोतरी वापस नहीं लेता तो कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
आरकेएमवी में एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ ने कहा कि फीस में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी से आम छात्रों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा। फीस बढ़ोतरी का ही परिणाम है कि इक्डोल में छात्रों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
विज्ञापन
आरकेएमवी की इकाई अध्यक्ष प्रियंका सिंगटा और सचिव प्रियंका श्याम ने बताया कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। संस्कृत कॉलेज फागली में एसएफआई के जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
उन्हाेंने कहा कि कॉलेजों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय गंभीर नहीं है। छात्रों पर फीस का बोझ डालकर परेशानी खड़ी की जा रही है।