फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sfi protest at hp secretariat.

सचिवालय के बाहर सरकार पर भड़की एसएफआई

Tue, 02 Sep 2014 09:23 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
sfi protest at hp secretariat.

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सोमवार को ‘कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ का नारा दिया है। एससीए चुनाव बहाली और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय और शहर के कॉलेजों के छात्रों ने प्रदेश सचिवालय का घेराव किया।

विज्ञापन


इस दौरान सरकार को ज्ञापन सौंप कर प्रो. एडीएन बाजपेयी को तुरंत विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाने, एससीए चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की गई। संगठन के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल और राज्य सचिव मुनीष शर्मा ने बताया कि सचिवालय का घेराव कर मुख्यमंत्री को मांगों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से प्रो. एडीएन बाजपेयी को विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाने की मांग की गई है। मौजूदा कुलपति की नीतियों के कारण बीते तीन साल में विश्वविद्यालय की स्थिति खराब हो गई है। मुख्यमंत्री से फीस बढ़ोतरी तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग की भी इस दौरान रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

sfi protest at hp secretariat.

एसएफआई के सचिवालय घेराव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ छोटा शिमला में डटे रहे। एसएफआई के प्रदर्शन के दौरान एसपी ने खुद मोर्चा संभाले रखा।

सचिवालय के घेराव के दौरान एसएफआई के छात्रों ने ढोल की थाप पर नारेबाजी की। शहर के कॉलेजों से आए छात्र अपने साथ ढोल लेकर आए थे। प्रदर्शन के दौरान ढोल बजता रहा और नारेबाजी होती रही।

आज रोष रैली निकालेगी एसएफआई
विश्वविद्यालय के कुलपति को पद से हटाने, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एसएफआई मंगलवार को शहर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed