फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp protest against result late

रिजल्ट घोषित न होने पर किया सीओई का घेराव

Thu, 30 Oct 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Oct 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
abvp protest against result late

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चार माह से लटके पीजी परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने को लेकर बुधवार को एबीवीपी ने सीओई का घेराव किया।

विज्ञापन


इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीजी का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की।

प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रशासन फीस जरूर बढ़ा रहा है लेकिन अपनी परीक्षा और परिणाम घोषित करने की प्रणाली में विवि कोई सुधार नहीं कर रहा।

इससे प्रदेश के छात्र परेशान है। परीक्षा परिणाम घोषित करने में कई माह का लंबा समय लग रहा है। छात्रों को दी जाने वाले सुविधाएं कम हो रही है।

उन्होंने सीओई से मांग की है कि 30 अक्तूबर को होने वाली एमफिल की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र सबसे अधिक परेशान है, चूंकि उन्हें वहां पिछली कक्षा के दस्तावेज के आधार पर ही प्रवेश मिलना है।
विज्ञापन


सीओई से मिले कार्यकर्ताओं में कुशल कौंडल, नवनीत कौशल, चेतन गुलेरिया, बाबु राम, अमित, सुयश पवार, विक्रांत आदि शामिल थे।

पुस्तकालय में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग

एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने बुधवार को पुस्तकालय में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग को लेकर लाइब्रेरियन से मुलाकात की।

इकाई अध्यक्ष नोबल सिंह और सचिव राहुल चौहान ने सौंपे मांग पत्र में पुस्तकालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने, बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था अकरने के साथ टूटे फर्नीचर की मरम्मत करवाने, रीडिंग रूम में पर्दे लगाने, हाल ही में खरीदी गई पुस्तकों और अलमारी व रैक को पुस्तकालय में लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed