फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sfi protest against fee hike

फीस वापस लो तभी बंद होगा आंदोलनः एसएफआई

Fri, 12 Sep 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Sep 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
sfi protest against fee hike

एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति और विवि प्रशासन को साफ शब्दों में कहा है कि बढ़ाई फीस के खिलाफ चल रहे आंदोलन को फैसला वापस होने तक जारी रखा जाएगा। फीस को लेकर संगठन कोई समझौता नहीं करेगा।

विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव होशियार सिंह और पूर्व एससीए सचिव पियूष सेवल ने कहा प्रशासन रूसा को लागू करने में रही नाकामी और यूजीसी जैसी संस्थाओं से छात्र कल्याण को आई राशि को खर्च करने में रही नाकामियों को छुपाने की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ आम छात्रों में पनपे विरोध को दबाने के लिए छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कुलपति के कार्यकाल में परीक्षा शाखा पूरा ढांच और व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में एमटीए में फर्जी परीक्षा परिणाम, पीएचडी में अयोग्य लोगों की एंट्री, विवि में गलत तरीके से कॉलेज शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का प्रयास, 37 शिक्षकों की नियुक्तियों का कोर्ट तक पहुंचना सब विवि में व्याप्त अव्यवस्था और गलत नीतियों के प्रमाण है।


होशियार ने कहा कि विवि में अधिकतर विभागों में गेस्ट फैकल्टी से ही काम चलाया जा रहा है, छात्रों को सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। शोध छात्रों को बिना सुविधाओं के अपना पैसा खर्च कर शोध कार्य करना पड़ रहा है। इन नेताओं ने कुलपति को चेताया कि फीस में बढ़ोतरी को रोल बैक न किया गया तो आंदोलन उग्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed