{"_id":"115dd6917551215897fcc753286d3174","slug":"sfi-hunger-strike-at-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अब छात्राओं का अनशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अब छात्राओं का अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
एसएफआई की विवि इकाई द्वारा फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चलाए जा रहे क्रमिक अनशन में पिछले दो दिनों से छात्रा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला है। आठवें दिन जारी रहे इस अनशन में एमबीए विभाग की आदिति गुलेरिया विधि विभाग की सुनिता और विभागीय प्रतिनिधि वंदना बैठी।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार और सचिव होशियार सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर कुलपति छात्र हितों के बारे में सोच कर अब तक जारी किए गए फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव पर रोक के फरमानों को वापस ले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र हितों को ध्यान में रखकर ही वे फैसले लें। उन्होंने कहा कि सात दिनों से चल रहे अनशन के बावजूद प्रशासन छात्रों की सुध नहीं ले रहा है। छात्रों की मांग को लेकर चरचा तक करने को प्रशासन तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएफआई इन दोनों छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ अपना आंदोलन न केवल जारी रखेगी, बल्कि इसे आने वाले समय में और उग्र करेगी। इसके लिए कुलपति और प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।