{"_id":"0f6fea9bbe7695e4fc4d69b80f842aae","slug":"sfi-demonstration-againest-fee-hike-in-hpu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्घि पर भड़के छात्र, सभी कॉलेजों मे प्रदर्शन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फीस वृद्घि पर भड़के छात्र, सभी कॉलेजों मे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की राज्य इकाई के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश स्तर पर सभी कॉलेजों में विश्वविद्यालय की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के कॉलेजों समेत ठियोग, रामुपर, चंबा, तीसा, चुवाड़ी, मंडी, जोगिंद्रनगर, हमीरपुर और बिलासपुर कॉलेजों में विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया है कि यदि फीस में एक रुपये की भी बढ़ोतरी कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश की तो इसके खिलाफ प्रदेश भर में एसएफआई आम छात्रों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
एसएफआई के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल और सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि विवि प्रशासन फीस बढ़ोतरी की दरों को तय करने के लिए ईसी की 24 जून को बैठक रखी गई है।
यदि बैठक में फीस बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के विवि से फीसों की तुलना जरूर की जा रही है। मगर वहां के विवि में छात्रों को दी जा रही सुविधाओं का आंकलन नहीं किया जा रहा है।