{"_id":"3d980c302ce528bdce690c7df264d70b","slug":"sewadar-post-elegibility-test-group-d-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादार बनना है तो पास करना होगा पात्रता टेस्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सेवादार बनना है तो पास करना होगा पात्रता टेस्ट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सेवादार, चौकीदार बनने के लिए पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी कर दिया गया है। आवेदकों की छंटनी करने के लिए मुख्यमंत्री हुड्डा ने यह फैसला किया है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी रोजगार विभाग को दे दी है।
रोजगार विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने ग्रुप डी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए रोजगार विभाग को नोडल विभाग घोषित कर दिया है।
यही विभाग ग्रुप डी के 13000 पदों पर भर्ती करने के लिए जल्द आवेदन मांगेगा। मुख्यमंत्री ने भी पिछले दिनों ग्रुप डी और सी कर्मचारियों के खाली पद भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रुप सी पदों पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा जबकि ग्रुप डी की भर्ती राज्य और जिला स्तर पर कमेटियां करेंगी। चयनित सूची प्रदेश स्तर पर मेरिट तैयार करने के बाद जारी होगी।
सरकार ने पिछले दिनों ग्रुप डी और सी पदों के लिए योग्यता में बदलाव किया है। ग्रुप डी के पदों की योग्यता आठवीं और दसवीं पास रखी है।
चपरासी, सेवादार, सेवादार कम चौकीदार, बेलदार, पशुधन विभाग में सहायक जैसे पदों के लिए योग्यता आठवीं पास है। चूंकि इन पदों के लिए लाखों आवेदन पहुंचने की संभावना है इसलिए छंटनी के लिए मुख्य सचिव कार्यालय ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि छंटनी के लिए क्या मानदंड अपनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने फैसला किया कि जिन पदों की योग्यता आठवीं पास है उनकी छंटनी के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से साधारण पात्रता परीक्षा आयोजित करवा ली जाए।
जो इस टेस्ट में पास हों उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाए। टेस्ट पास करने के बाद पदों का दस गुना उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी फैसला किया कि जिन पदों के लिए योग्यता दसवीं या ज्यादा है उनकी छंटनी के लिए योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर की जाए। यानी दसवीं पास को इस टेस्ट से छूट रहेगी।
आनलाइन मांगे जाएंगे आवेदन
ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रोजगार विभाग आनलाइन आवेदन मांगेगा। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। रोजगार विभाग ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि यह साफ्टवेयर आगामी एक दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। साफ्टवेयर तैयार होने के बाद ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।