फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewadar post_elegibility test_group d recruitment

सेवादार बनना है तो पास करना होगा पात्रता टेस्ट

Tue, 19 Nov 2013 05:38 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Nov 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sewadar post_elegibility test_group d recruitment
हरियाणा में सेवादार, चौकीदार बनने के लिए पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी कर दिया गया है। आवेदकों की छंटनी करने के लिए मुख्यमंत्री हुड्डा ने यह फैसला किया है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी रोजगार विभाग को दे दी है।
विज्ञापन


रोजगार विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने ग्रुप डी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए रोजगार विभाग को नोडल विभाग घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


यही विभाग ग्रुप डी के 13000 पदों पर भर्ती करने के लिए जल्द आवेदन मांगेगा। मुख्यमंत्री ने भी पिछले दिनों ग्रुप डी और सी कर्मचारियों के खाली पद भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप सी पदों पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा जबकि ग्रुप डी की भर्ती राज्य और जिला स्तर पर कमेटियां करेंगी। चयनित सूची प्रदेश स्तर पर मेरिट तैयार करने के बाद जारी होगी।

सरकार ने पिछले दिनों ग्रुप डी और सी पदों के लिए योग्यता में बदलाव किया है। ग्रुप डी के पदों की योग्यता आठवीं और दसवीं पास रखी है।

चपरासी, सेवादार, सेवादार कम चौकीदार, बेलदार, पशुधन विभाग में सहायक जैसे पदों के लिए योग्यता आठवीं पास है। चूंकि इन पदों के लिए लाखों आवेदन पहुंचने की संभावना है इसलिए छंटनी के लिए मुख्य सचिव कार्यालय ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि छंटनी के लिए क्या मानदंड अपनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने फैसला किया कि जिन पदों की योग्यता आठवीं पास है उनकी छंटनी के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से साधारण पात्रता परीक्षा आयोजित करवा ली जाए।

जो इस टेस्ट में पास हों उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाए। टेस्ट पास करने के बाद पदों का दस गुना उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी फैसला किया कि जिन पदों के लिए योग्यता दसवीं या ज्यादा है उनकी छंटनी के लिए योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर की जाए। यानी दसवीं पास को इस टेस्ट से छूट रहेगी।


आनलाइन मांगे जाएंगे आवेदन
ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रोजगार विभाग आनलाइन आवेदन मांगेगा। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। रोजगार विभाग ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि यह साफ्टवेयर आगामी एक दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। साफ्टवेयर तैयार होने के बाद ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed