फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   set exam for illegibility assistant professor at himachal.

असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए सेट परीक्षा, करें आवेदन

Fri, 05 Dec 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Dec 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
set exam for  illegibility assistant professor at himachal.

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता के लिए राज्य योग्यता परीक्षा (सेट) का आयोजन करने निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए 29 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करना होगा। यह परीक्षा मार्च या अप्रैल 2015 में प्रस्तावित है।

परीक्षा देने को राज्य के चार शहरों शिमला, सोलन, मंडी और धर्मशाला में सेंटर रखे जाएंगे। यह जानकारी आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने दी है।

इन विषयों में होगी परीक्षा

set exam for  illegibility assistant professor at himachal.

यह परीक्षा 19 विषयों में ली जा रही है। ये परीक्षा केमिकल साइंसेज, अंग्रेजी, लाइफ साइंसेज, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, हिंदी, इतिहास, गणित, संगीत, भौतिक विज्ञान, फिजिकल एजूकेशन, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन और मास कम्युनिकेशन विषयों के लिए होगी। इसके लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं रखी गई है।

सामान्य श्रेणी के जिन उम्मीदवारों ने मास्टर डिग्री या इसकी समकक्ष परीक्षाओं में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे सेट दे पाएंगे।

इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की शर्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed