फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sessional missing then forget exam

सेशनल छूटा तो फिर भूल जाओ परीक्षा

Tue, 22 Oct 2013 09:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Oct 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
sessional missing then forget exam

गढ़वाल विवि ने इस सत्र से कॉलेजों में सेमेस्टर प्रणाली सख्ती से लागू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विवि ने सभी संबद्ध कॉलेजों को एक पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र में साफ लिखा गया है कि यदि नवंबर माह तक छात्र इंटरनल परीक्षा नहीं देगा तो उसे दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

दस दिसंबर से परीक्षाएं
गढ़वाल विवि की एमए, एमएससी और एमकॉम की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दस दिसंबर से आयोजित होने जा रही हैं। इसके तहत विवि ने यह पत्र भेजा है।

साफ निर्देश दिए हैं कि छात्र को सेमेस्टर परीक्षा से पहले की दोनों इंटरनल परीक्षाओं में बैठना लाजिमी होगा। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पहली इंटरनल परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक और दूसरी इंटरनल परीक्षा नवंबर माह में संपन्न करा ली जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजों की लापरवाही
उन्होंने यह पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की। गौरतलब है कि अभी तक विवि में लगातार कॉलेजों की लापरवाही की खबरें पहुंच रही थी। इसके तहत कुछ कॉलेजों केवल एक इंटरनल कराते थे तो कुछ देरी से कराते थे। विवि की सख्ती के बाद सेमेस्टर सिस्टम को एक नई जान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed