बीएड स्पेशल काउंसलिंग: बारिश ने भिगाया, सर्वर ने रुलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए शुक्रवार से शुरू हुई विशेष
लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में शुरू हुई यह काउंसलिंग 22 अगस्त तक चलेगी। पहले ही दिन सर्वर डाउन होने और बारिश की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हुए।
पहले दिन बीएड में कुल 650 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन इसमें से 323 ने ही अपनी चॉइस लॉक की।
बीएड
की खाली चल रही सीटों को भरने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी
गई है कि वे अपनी काउंसलिंग की तारीख और केंद्र का चुनाव खुद करें। इसमें
पहले काउंसलिंग से छूट गए अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है।
काउंसलिंग
के लिए लखीमपुर खीरी से आईं नीतू ने बताया कि सर्वर डाउन होने से उन्हें
लंबा इंतजार करना पड़ा। बारिश के बचने के जो कुछ इंतजाम किए गए थे, वह भी
बेहतर नहीं थे। वहीं, राजधानी के विजय कुमार ने कहा कि हमें अपनी प्रक्रिया
को पूरा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
एक तो सर्वर डाउन था, दूसरे
तेज बारिश से बचने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इधर लखनऊ विश्वविद्यालय
में बीएड काउंसलिंग के प्रभारी प्रो. ए चटर्जी ने बताया कि काउंसलिंग का
पहला दिन होने के कारण सर्वर में थोड़ी प्रॉब्लम होना लाजमी है।
पहले दिन
सभी यूनिवर्सिटी में एकसाथ काउंसलिंग शुरू होती है तो कहीं न कहीं कोई
दिक्कत जरूर हो जाती है। आगे अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का
सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रो. चटर्जी ने कहा कि बीएड काउंसलिंग सेंटर पर
अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कहीं किसी को कोई परेशानी
नहीं हो रही।