फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sent soldier_allumani meet_mohali

सेंट सोल्जर में एल्यूमनी मीट, सालों बाद मिले दोस्त

Fri, 27 Dec 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
sent soldier_allumani meet_mohali
फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में वीरवार शाम माहौल देखते ही बन रहा था। मौका था स्कूल में आयोजित सालाना एलुमनी मीट का। इस दौरान जहां कई सालों बाद पुराने मित्र आपस में मिले।
विज्ञापन


वहीं, उन्हें अपनी उन टीचरों से मिलने का मौका भी मिला। जिनसे वे कभी बात तक करने से डरते थे। कार्यक्रम का हर पल काफी भावुक करने वाला व यादगार था।

कार्यक्रम के शुरू में स्कूल के सारे पूर्व टीचरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। साथ ही उस समय की पुरानी यादों में खो गए।
विज्ञापन


फिर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रेसिडेंट करनदीप सिंह बरार ने केक काटा। स्कूल प्रिंसिपल वी टिवाना और हेड मिस्ट्रेस अमृत कलसी भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बारी थी पुराने विद्यार्थियों के जीवन बारे जानने की। प्रत्येक पूर्व विद्यार्थी ने अपनी मौजूदा जीवन बारे में बताया। पावर प्वाइंट प्रेजेटेंशन के माध्यम से स्कूल के शुरू से लेकर अब तक के सफर को दिखाया गया।

फिर बारी थी मौज मस्ती की। विद्यार्थियों ने जमकर डांस व मौजमस्ती की। प्रोग्राम में हुए डांस कंपीटिशन में संगीता नंदा व तमन्ना वालिया विजेता रही।

इस दौरान बताया कि एसएसईएसए के तजिंद सिंह व गुरजीत के प्रयायों ने समारोह को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed