फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   senior beated junior in polytechnic college.

पॉलीटेक्निक कॉलेज में जूनियर की फिर हो गई पिटाई

Fri, 21 Nov 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
senior beated junior in polytechnic college.

फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में गुरुवार को सेकंड ईयर के छात्र ने फर्स्ट ईयर के छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने पॉलीटेक्निक प्रशासन से शिकायत की। पॉलीटेक्निक मामले को रफा-दफा करने में लग गया।

विज्ञापन


आखिर में दोनों छात्रों के अभिभावकों को घटना की जानकारी देकर उन्हें पॉलीटेक्निक बुलाया गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि इसके बाद मामले में कार्रवाइ की जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर राजकीय पॉलीटेक्निक के इलेक्ट्रॉनिक प्रथम वर्ष के छात्र विपुल श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह क्लास के बाद लौट रहा था तो सेकंड ईयर के छात्र व उसके साथी ने विपुल के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसे पीट दिया। विपुल ने शिक्षकों को घटना से अवगत कराया। मामला प्रिंसिपल के पास पहुंचा तो उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाया। घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त हिदायत दी। पॉलीटेक्निक प्रशासन की ओर से मामले की सूचना छात्रों के घरवालों को भी दी गई।


प्रिंसिपल का कहना है कि अभिभावकों के आने के बाद दोनों छात्रों से दोबारा बात की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
दोनों छात्र जूनियर-सीनियर जरूर हैं पर दोनों छात्र एक साथ एडमिट हुए थे। इनमें से एक छात्र फेल हो गया था। इस वजह से जूनियर हो गया है। अब इस मामले को सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed