{"_id":"3c3ecbd66891b44707efc3d3b2c7fbf2","slug":"seminar-on-technical-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हो शिक्षण पाठ्यक्रम'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हो शिक्षण पाठ्यक्रम'
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक इकाईयों की जरूरत के मुताबिक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देकर उनके लिए बेहतर रोजगार की संभावनाएं मुहैया कराने पर होटल पल्लवी में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उद्यमियों और आईटीआई के प्रशिक्षकों ने कहा कि वक्त के साथ-साथ औद्योगिक इकाईयों की जरूरतें भी बदल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को भी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में शिक्षण का अवसर मिले।
मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में हो रहे बदलाव के मद्देनजर पाठ्यक्रम होने चाहिए, ताकि स्टूडेंट्स को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके।
इसके अलावा एडीसी एसपी अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
साथ ही आईटीआई को अगले तीन वर्षों में प्रदेश में अग्रणी बनाने का दावा किया गया, जहां छात्र-छात्राओं को तमाम रोजगारपरक कोर्स में पढ़ाई के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर मंडलायुक्त नीलम पी. कासनी भी मौजूद रहीं।