फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seminar in punjab university

चंडीगढ़ में पर्यटन की काफी संभावनाएं : बंसल

Sat, 08 Feb 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
seminar in punjab university

पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (यूआईएचएमटी) की ओर से ग्रीन हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म इंडस्ट्री विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हॉस्टोकॉन शनिवार को पीयू के आईसीएसएसआर हॉल में शुरू हुआ।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने सेमिनार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ चाहे बहुत बड़ा शहर नहीं है, लेकिन यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पीयू के कुलपति प्रो. एके ग्रोवर और पीयू के डीयूआई प्रो. एके भंडारी भी इस मौके पर मौजूद थे। जम्मू की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रो.डीआर गुप्ता सेमिनार में मुख्य वक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जेडब्ल्यू मैरिएट और सिनर्जी के एमडी हरपाल सिंह को दूसरे पर्यटन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। सिंह ने हाल में मोहाली में 48 घंटे में 10 मंजिला बिल्डिंग बनाने का रिकार्ड बनाया था।

इससे पहले यूआईएचएमटी के निदेशक प्रो. आरके गुप्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सेमिनार के विषय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दो किताबों का विमोचन भी किया गया। यह किताबें प्रो. गुप्ता ने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर संपादित की हैं।

सेमिनार के उद्घाटन के बाद आयोजित किए गए तकनीकी सत्रों में प्रो. मोहिंदर चंद, नवदीप शर्मा, पार्थ जोशी, प्रो. जेपी सिंह और अवनीश गुप्ता ने अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता पीयू के डीन रिसर्च प्रो. ललित बंसल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed