{"_id":"22a4d03d87a87e90433f5c96cb69a3b7","slug":"seminar-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू और डीआरडीओ मिलकर करें काम: शेखरन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू और डीआरडीओ मिलकर करें काम: शेखरन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jan 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
देश की सैन्य ताकत में अग्नि जैसी मिसाइल तैयार करने वाले और डिफेंस आरएंडडी आर्गेनाइजेशन(डीआरडीओ) डायरेक्टर डा.वीजी शेखरन का कहना है कि मिलिट्री इंजीनियरिंग सिस्टम को ओर बेहतर बनाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और डीआरडीओ को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग (यूआईसीईटी) ऑडिटोरियम में आयोजित सेमिनार में डा.शेखरन मुख्य अतिथि ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को कहा कि एरोस्पेश व्हीकल डिजाइन सिस्टम को तैयार करने के लिए इंटर डिसिप्लीनरी इनवोल्मेंट जरूरी है।
डा.शेखरन ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी को देश की टॉप यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलना अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने पीयू को रिसर्च के मामले में देश और विदेश के बेहतरीन संस्थानों के साथ काम करने के लिए कई टिप्स दिए।
विज्ञापन
वे पीयू के मासिक लेक्चर (क्लोकियम) के तहत एरोस्पेश टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशन प्रेजेंट एंड पास थीम पर लेक्चर देने के लिए पहुंचे।
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने डा.शेखरन का स्वागत किया और पीयू के भावी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा.शेखरन के लेक्चर के बाद हॉल में बैठे लोगों ने भारत की मिसाइल शक्ति को लेकर कई सवाल भी पूछे।