{"_id":"30523bd19ca7f408f46ea93c673e2e01","slug":"seminar-at-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘काम में सुधार लाएं शिक्षक, छात्रों के लिए बनें आदर्श’","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘काम में सुधार लाएं शिक्षक, छात्रों के लिए बनें आदर्श’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा है कि शिक्षक छात्र के लिए आदर्श होता है। उसी के अनुरूप छात्र खुद को ढालने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
शिक्षक का संतुलित व्यक्तित्व हमेशा उसके लिए प्रेरणादायक होता है। विश्वविद्यालय के अकादमिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित 114वें उन्मुखी कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अतिथि शरीक हुए प्रो. वाजपेयी ने कहा कि शिक्षकों के लिए त्याग व तपस्या द्वारा सद्गुण अपनाकर सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
इसी से मनुष्य एकाग्रचित रहकर गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने योग्य बनता है। यह हमेशा के लिए विद्यार्थी मन में स्मरणीय रहता है। प्रो. वाजपेयी ने प्रतिभागी अध्यापकों से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किए गए ज्ञान व तकनीक का वे शिक्षण कार्य में गुणात्मक सुधार लाने के लिए विवेकपूर्ण उपयोग करें।
विज्ञापन
अपने संस्थानों में इसे अपनाएं। इस मौके पर अकादमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक प्रो. बीएस मढ़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर अकादमिक स्टाफ कॉलेज की प्रो. किरण रेखा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 9 राज्यों से आए 34 प्रतिभागी शिक्षकों ने हिस्सा लिया।