{"_id":"b445769412c0e2865eaddd90e7e965ac","slug":"semester-system-will-closed-from-9th-to-12th-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में 9वीं से12वीं तक सेमेस्टर सिस्टम खत्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूलों में 9वीं से12वीं तक सेमेस्टर सिस्टम खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अगले वर्ष से राज्य के सभी विद्यालयों में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने सोमवार को बताया कि कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए विभाग द्वारा मासिक परीक्षा ली जाएगी। इन कक्षाओं के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू नहीं होगी। हालांकि केवल 10वीं व 12वीं कक्षाओं में चालू वर्ष के लिए सेमेस्टर प्रणाली जारी रहेगी, क्योंकि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए नौवीं व 11वीं अपनी पिछली कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप अध्ययन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी सत्र में ही नौंवी व 11वीं कक्षाओं का सेमेस्टर समाप्त कर दिया जाएगा। सभी अध्यापक संघों और अन्य शिक्षाविदों की 24 अप्रैल, 2015 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति हुई थी कि सेमेस्टर प्रणाली समाप्त की जाए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आठ मई, 2015 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की सहमति हुई थी क्योंकि कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए सितंबर और अक्तूबर में हर वर्ष प्रथम सेमेस्टर के लिए अतिरिक्त परीक्षा ड्यूटी व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अध्यापकों का समय बर्बाद हो रहा था।