फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   semester system in iti

आईटीआई में भी लागू हुई सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली

Wed, 07 Aug 2013 08:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
semester system in iti

लखनऊ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है। मौजूदा सत्र से आईटीआई में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हर छह महीने में परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


इस व्यवस्था को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की संस्था सेंट्रल स्टाफ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कोलकाता ने पाठ्यक्रम में भी सुधार किए हैं। सेमेस्टरवार तैयार किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान शैक्षिक सत्र से छात्रों को सेमेस्टर के आधार पर पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। प्रदेश में 217 राजकीय तथा 1100 निजी आईटीआई संस्थान संचालित हैं।

इन आईटीआई संस्थानों में एक, दो व तीन वर्षीय तकरीबन 68 सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होते हैं। यहां की वार्षिक परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवीटी की ओर से सभी राज्यों में प्रश्न पत्र भेजे जाते हैं। वर्तमान व्यवस्था में अभी तक अभ्यर्थियों को वार्षिक परीक्षा देनी होती थी। लेकिन, नए सत्र से परीक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है।


अब सभी सर्टिफिकेट कोर्स में सेमेस्टर प्रणाली शुरू होगी। अभ्यर्थियों को हर छह महीने में सेमेस्टर परीक्षा देना अनिवार्य होगा। यदि पहले सेमेस्टर में छात्र फेल हो गया तो भी उसे दूसरे सेमेस्टर में प्रवेश दे दिया जाएगा। जिस सेमेस्टर में छात्र अनुत्तीर्ण है उसे पास करने के लिए पांच मौके दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed