फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Semester System in BEd Colleges of Punjab University

बीएड करने की सोच रहे हैं तो पढ़ें ये बड़ी खबर

Thu, 03 Jul 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Semester System in BEd Colleges of Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एफिलिएटेड सभी बीएड कालेज में 2014 सत्र से सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। बुधवार को पीयू में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। सेमेस्टर सिस्टम से आने वाली दिक्कतों को लेकर कई सदस्यों ने कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के सामने सवाल भी उठाए।

विज्ञापन


बहस के बाद सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने पर सहमति बन गई। सेमेस्टर सिस्टम को लेकर जल्द ही सिलेबस और अन्य जरूरी चीजों को पूरा कर लिया जाएगा। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में हुई एकेडमिक काउंसिल मीटिंग में 38 एजेंडा आइटम पर करीब डेढ़ घंटे तक लंबी चर्चा चली।
विज्ञापन


शहर के तीन कालेजों में बीकॉम का अतिरिक्त यूनिट (70 सीटें) देने पर भी फैसला लिया गया। बैठक में ग्रेजुएशन स्तर पर पर्यावरण विषय को दूसरे सेमेस्टर में कराने पर फैसला लिया गया है। विभिन्न संकायों के संशोधित सिलेबस को भी मंजूरी दी गई। सभी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स को सालाना सिस्टम से ही चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेजुएशन स्तर पर एड ऑन डिप्लोमा कोर्स इन मास मीडिया एंड वीडियोग्राफी और डिप्लोमा कोर्स इन जर्नलिज्म एंड मैनेजमेंट के सिलेबस को मंजूरी मिली। सेमेस्टर सिस्टम को बिना तैयारी के लागू करने को लेकर लेकर जीसी-11 कालेज के डा. बीपी यादव ने कुलपति से सवाल किए। उधर पीयू डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी ने कहा कि बीएड सेमेस्टर सिस्टम को लेकर 7 जुलाई को स्पेशल मीटिंग की जाएगी।

 
बीएड दाखिले पर आज मीटिंग शहर के विभिन्न बीएड कोर्स में दाखिले को लेकर वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के एजूकेशन विभाग में मीटिंग होगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कालेज, सेक्टर-36 स्थित देव समाज कालेज, सेक्टर-19 स्थित ब्रह्मऋषी योग कालेज, सेक्टर-23 स्थित योग कालेज में बीएड की करीब 500 सीटों पर दाखिला दिया जाता है। इस साल भी बीएड में दाखिले ग्रेजुएशन की मेरिट आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed