फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   semester system ends in dav pg college.

DAV: अब साल में अब एक बार ही लेना होगा एडमिशन

Wed, 03 Jun 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Jun 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
semester system ends in dav pg college.

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में नए शिक्षा सत्र में नई व्यवस्थाएं लागू होने जा रही हैं। सेमेस्टर में अब साल में दो नहीं बल्कि एक बार ही एडमिशन लेगा होगा।

विज्ञापन


वहीं इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया में ड्राफ्ट सिस्टम भी खत्म कर दिया गया है। अब छात्र बैंक में जाकर या फिर ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज 15 जुलाई से खुलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में अब छात्र ड्राफ्ट नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। खास बात यह है कि सेमेस्टर सिस्टम में छात्रों को साल में दो बार एडमिशन नहीं लेना पड़ेगा। एक सेमेस्टर के बाद अगले सेमेस्टर के लिए छात्रों से केवल परीक्षा फार्म भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। ओएमआर सीट भरते हुए छात्रों से किसी तरह की गलती होने पर इसके सुधार के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। छात्र इसमें ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। एडमिशन के बाद छात्रों को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed