{"_id":"da0fd31e9c9a198f9b33c97306b9c83e","slug":"self-attested-documents-in-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के वक्त नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन के वक्त नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को अब गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को सत्यापित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेश के तहत अब स्व प्रमाणित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर ही छात्र किसी भी संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। केंद्र सरकार के आदेश की प्रति गढ़वाल विवि को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र होंगे मान्य
गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने बताया कि अब छात्रों को प्रवेश के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियों को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
छात्र स्वप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर विवि में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे।
छात्रों ने जताई खुशी
एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी ने कहा कि उन्हें विवि में प्रवेश पाने के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को सत्यापित करना था। बीएएसी तृतीय वर्ष के छात्र अमन ने कहा कि भारत सरकार के इस नियम से छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।