HPU: पीजी की परीक्षाएं 23 से, यहां देखें रोलनंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 23 नवंबर से यूजी के साथ पीजी की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। करीब 25 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। एचपीयू में ही नौ हजार विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। प्रदेश के बाहर दो और प्रदेश में 40 परीक्षा केंद्रों में होने वाली परीक्षा के लिए विवि पात्र छात्रों को रोलनंबर डाक से भेजने का दावा कर रहा है, मगर अभी तक छात्रों को रोलनंबर नहीं मिले हैं।
विश्वविद्यालय ने इनकी समस्या हल करने को पुराना वैकल्पिक मार्ग अपनाया है। जिन छात्रों के रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं, वे विवि की वेबसाइट पर जाकर केंद्रवार कट लिस्ट डाउनलोड कर अपना रोलनंबर देख सकते हैं। कट लिस्ट में नाम होने पर ही छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति होगी।
इससे उन छात्रों को परेशानी हो सकती है, जिनके फार्म किन्हीं कारणों से रिजेक्ट हो गए हैं। विवि ने कुछ विषयों की कट लिस्ट जारी कर दी है। शेष कटलिस्ट रविवार तक उपलब्ध करवाने की बात कही है।
इस वेबसाइट पर देखें कटलिस्ट
पीजी परीक्षाओं के लिए एचपीयू की वेबसाइट www.hpuniv.in से एडमिट कार्ड ऑप्शन सिलेक्ट कर कट लिस्ट देख सकते हैं। छात्र पीजी कक्षा का रोलनंबर/नाम/परीक्षा केंद्र का नाम में से कुछ भी एंटर कर अपने परीक्षा केंद्र की कट लिस्ट में नाम खोज सकते हैं। इसका प्रिंट लेकर परीक्षा दे सकते हैं। इस व्यवस्था से छात्रों को राहत मिलेगी।
इन कारणों से रिजेक्ट हुए हैं फार्म
परीक्षा फीस या पूरी फीस न देने, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछली कक्षा का परिणाम न होने के साथ नाम तथा पिता के नाम गलत भरने या न भरे जाने पर पीजी परीक्षार्थियों के कुछ फार्म रिजेक्ट हुए हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि वेबसाइट पर पीजी कक्षाओं की कट लिस्ट उपलब्ध करवाई है। रविवार तक सभी कट लिस्ट उपलब्ध हो जाएंगी। छात्र कट लिस्ट में नाम होने पर परीक्षा केंद्र में बिना रोलनंबर के भी बैठ सकेंगे। वैसे सभी छात्रों के परीक्षा रोलनंबर डिस्पेच किए गए हैं।