फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   See the UPPGMEE result here.

UPPGMEE का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

Sun, 08 Mar 2015 01:30 AM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
See the UPPGMEE result here.

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आए उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम-2015 रिजल्ट में बेटियों ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं, जरूरत है तो बस अवसर मिलने की। एमडी-एमएस में इलाहाबाद की प्रिया सिंह ने पूरे सूबे में टॉप किया।

विज्ञापन


लखनऊ की स्नेह किरण रघुवंशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। यही नहीं एमडी-एमएस में टॉप टेन में सात पर तो एमडीएस के टॉप फाइव में दो पर बेटियों का कब्जा रहा। एमडीएस में ध्रुव गुप्ता ने टॉप किया।
विज्ञापन


यूपीपीजीएमईई का आयोजन इस बार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने किया। शनिवार को परिणाम घोषित हुआ। एमडी-एमएस की टॉपर प्रिया के पिता पीबी सिंह यूपीपीसीएल में अधिशासी अभियंता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट यहां देखें

See the UPPGMEE result here.

नाम--रैंक
झांसी की प्रीति--दूसरी
रायबरेली की अर्जुमंद--तीसरी
जौनपुर की राजलक्ष्मी--चौथी

पटना की हर्षा--पांचवी
पल्लवी सिंह--छठवीं
उन्नाव की कंचनलता--सातवीं
नीरज कुमार सिंह--आठवीं

आगरा के सीताराम सिंह कुलाराज--नौवीं
आजमगढ़ के मो. साकिब खान--दसवीं

एमडीएस
युक्तिराज को--तीसरी
रुबिन एस. जॉन--चौथी
कानपुर की विभा कुशवाहा--पांचवीं

परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह के मुताबिक परीक्षा में 4779 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kgmu.org पर भी देखा जा सकता है।

किसान के बच्चों ने किया गांव का नाम रौशन

See the UPPGMEE result here.

एमडीएमएस में सातवीं रैंक पाने वाली कंचनलता उन्नाव के पहाड़पुर गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता दशरथ सिंह पेशे से किसान हैं। जहां ये रहती हैं वहां अक्सर इतनी बिजली भी नहीं मिलती कि मोबाइल तक ठीक से चार्ज किया जा सके।

इंटरनेट की सुविधा भी नहीं है। लेकिन कंचन ने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपने को पूरा करने की दिशा में एक और सफलता पाई।

आगरा के हंसेला गांव में रहने वाले सीताराम सिंह कुलाराज ने एमडीएमएस में नौवीं रैंक प्राप्त की। इनके किसान पिता रामवीर सिंह का सपना है कि उनका बेटा डॉक्टर बन कर नाम रौशन करे जिसे पूरा करने में सीताराम कहीं भी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed