फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SEE counseling, schedule to be decided today

यूपीएसईई: आज आएगा काउंसलिंग पर फैसला

Wed, 02 Jul 2014 07:57 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
SEE counseling, schedule to be decided today

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की प्रवेश काउंसलिंग का शेड्यूल बदलने पर बुधवार को निर्णय होगा।

विज्ञापन


सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक में एसईई की काउंसिलिंग में स्टूडेंट्स के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के काम को एक हफ्ते आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। अभी तीन जुलाई तक स्टूडेंट्स के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का काम किया जाना है।
विज्ञापन


दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने गत 26 जून को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के लिए लंबित प्रकरणों पर विचार कर उन्हें संबद्घता देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 तक हो जानी है काउंसलिंग

SEE counseling, schedule to be decided today

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एआईसीटीई ने यूपीटीयू को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए काउंसलिंग शेड्यूल बदलने को कहा है।

यूपीटीयू ने काउंसलिंग का शेड्यूल बदलने के लिए कैब की बैठक बुलाई है। कैब की बैठक में तय होगा कि काउंसलिंग के शेड्यूल को किस तरह आगे खिसकाया जाए, क्योंकि एसईई की प्रवेश काउंसिलिंग 29 जुलाई को ही खत्म करनी है।

यूपीटीयू प्रशासन ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसके अनुसार तीन जुलाई को खत्म हो रहे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के काम को करीब एक हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है।

38 हजार छात्रों का हो चुका है डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

SEE counseling, schedule to be decided today

अभी तक करीब 38 हजार स्टूडेंट डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का काम करवा चुके हैं। क्योंकि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद स्टूडेंट चाइस फिलिंग का काम तभी कर पाएंगे जब उनके सामने इंजीनियरिंग कॉलेजों के सारे विकल्प मौजूद होंगे।

संबद्घता देने के बाद नए कॉलेज जुड़ेंगे ऐसे में प्रवेश काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग का काम अब दस जुलाई के आसपास शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे में अब स्टूडेंट्स को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए और समय मिल सकता है। एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह कहते हैं कि हम स्टूडेंट्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर नया शेड्यूल तय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed