एसईईः आवेदन करने की अंतिम तिथि में हुए बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा कराई जाने वाली एसईई (राज्य प्रवेश परीक्षा) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब चार अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
अभी तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के इंजीनियरिंग, फॉर्मा और तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन होगा 9 अप्रैल तक
एसईई-2015 के कोऑर्डिनेटर प्रो. जेके सैनी के अनुसार इस समय सभी बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं। अंतिम तिथि के समय ज्यादातर बोर्ड की परीक्षाएं चलती रहेंगी। ऐसे में स्टूडेंट्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट यूपीटीयू के पास भेजने की अंतिम तिथि अभी तक 31 मार्च थी। इसे बढ़ाकर अब नौ अप्रैल कर दिया है।
उन्होंने ने बताया कि अभी तक करीब सवा लाख अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल तथा अन्य कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित है।