फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   see-2015 exam date declared.

UPSEE-2015: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए देखें खबर

Sat, 14 Feb 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Feb 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
see-2015 exam date declared.

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2015 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 फरवरी से जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम शासन से आदेश जारी हो गया, जिसमें उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) को एसईई-2015 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपीटीयू जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैब) को लेकर बैठक करेगा जिसमें परीक्षा तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

एसईई कोऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी कोर-कमेटी बनाकर एसईई की आगे की तैयारियां शुरू करने जा रहे हैं। परीक्षा 19 अप्रैल को होगी।

यूपीटीयू को मिला शासन का पत्र

see-2015 exam date declared.

यूपीटीयू प्रशासन को शुक्रवार की शाम शासन की ओर से जारी पत्र मिल गया है। यूपीटीयू प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंट्स को एसईई के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अधिक समय मिले।
 
इसके लिए 25 फरवरी 2015 से ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की तैयारी की जा रही है। यूपीटीयू के रजिस्ट्रार पवन गंगवार ने बताया कि एसईई-2015 के आयोजन की जिम्मेदारी यूपीटीयू को दिए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार शासन ने करीब एक महीने पहले ही एसईई करवाने का शासनादेश जारी किया है, बीते साल तो 15 मार्च को आदेश जारी हुआ था।

ऐसे में इस बार कोशिश होगी कि स्टूडेंट्स को अधिक समय ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसईई को बनाया जाएगा स्टूडेंट फ्रेंडली

see-2015 exam date declared.

एसईई के कोआर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि वह एसईई को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों की मानें तो प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी गोरखपुर को एसईई सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

इसमें यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने को आधार बनाया जा रहा था। हालांकि राजभवन ने उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है।

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली एसईई-2015 में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी।

यह पहला मौका होगा कि जब एसईई में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जा रही है। इसका प्रस्ताव एसईई कोऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी द्वारा तैयार कर लिया गया है। यूपीटीयू परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed